केजरीवाल ने गुजरात, मणिपुर और असम की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

Must read

नई दिल्ली। देशभर के अलग-अलग इलाकों में आपदा अपना कहर बरपा रही हैं, जिससे लाख लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन्हीं आपदाओं को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थानीय लोगों की मदद करने की अपील की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन अलग-अलग ट्वीट के माध्यम से बिपरजॉय चक्रवात, असम की बाढ़ और मणिपुर में पैदा हुई स्थिति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद की अपील की है। केजरीवाल ने अपना पहला ट्वीट बिपरजॉय चक्रवात को लेकर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, चक्रवात से बहुत नुकसान हुआ है। मेरी सभी आप कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे तन, मन, धन से राहत कार्यों में लग जाए और लोगों की खूब मदद करें। मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। ये अभी गुजरात में भुज से 30 किमी दूर केंद्रित है। इसके अलावा केजरीवाल ने असम में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सेवा करने की अपील की है। सीएम ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि असम में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। आम आदमी पार्टी के सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि वह बाढ़ प्रभावित जिलों में पीड़ितों की सेवा करें और बचाव एवं सहायता के काम में प्रशासन की हर संभव मदद करें। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने मणिपुर की स्थिति पर भी चिंता जताई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article