कच्छ के जखाऊ पोर्ट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, सेना अलर्ट पर

Must read

नई दिल्ली। कच्छ के जखाऊ पोर्ट से आज बिपरजाॅय टकराएगा। हवाएं करीब 145 किमी की रफ्तार से चल रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष से चक्रवात की गतिविधि और प्रभावित गांवों में तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
हर्ष सांघवी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया समेत मंत्री, विधायक, सांसद भी प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय लगभग 145 किमी की रफ्तार से आज दोपहर सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। महाराष्ट्र और गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। एहतियात के तौर पर 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। गुजरात में आज चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर देखने को मिलेगा। बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है। एहतियात के तौर पर 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 76 ट्रेनें रद्द की गई हैं। लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article