एमएस धोनी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर

Must read

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने उनके विरुद्ध दायर मानहानि मामले में सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट ने 29 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह की पीठ ने साथ ही मुकदमे के संबंध में वादी को धोनी को सूचित करने को कहा। वादी और पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी के साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म और मीडिया घरानों के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा के साथ ही हर्जाना देने का निर्देश देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर हैं। उन्हें क्रिकेट के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाजों और कप्तानों में गिना जाता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article