अशोक विहार इलाके में गैंगवार, 2 लोगों की मौत, एक घायल

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार थाना क्षेत्र में बदमाशों के दो गैंग के बीच झड़प होने से दो लोगों की मौत और एक व्यक्तिो गया है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की है।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रघु और भूरा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे अशोक विहार के जेलर वाला बाग में निजी दुश्मनी को लेकर रघु और भूरा ने रविकांत उर्फ डबलू पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रघु और भूरा ने डबलू पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद डबलू के साथियों ने रघु और भूरा पर चाकुओं और पत्थरों से हमला कर दिया। किसी ने उन पर गोलियां भी चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि तीनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आपराधिक मामलों आरोपी हैं और उनका दूसरे समूह के साथ पैसों को विवाद था। पुलिस ने बताया कि डबलू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article