जबलपुर। मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू ने करीब 34 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट फर्जीवाड़े का खुलासा किया है, जिसमें गिरोह के सरगना विनोद कुमार सहाय को रांची से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर के लोगों से लोन के नाम पर दस्तावेज लेकर उनके नाम से फर्जी कंपनियां बनाईं और बिना किसी वास्तविक व्यापार के नकली बिलों के जरिए करोड़ों का टैक्स क्रेडिट पास ऑन किया। जबलपुर के प्रताप सिंह की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी, जिसमें सामने आया कि आरोपी ने सभी फर्मों की आईडी, पासवर्ड और बैंक अकाउंट्स का नियंत्रण खुद रखा था।
34 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड विनोद सहाय गिरफ्तार।




