हर स्कूल हॉकी अभियान का शुभारंभ, हॉकी के शताब्दी वर्ष पर चिल्ड्रन एकेडमी में विशेष आयोजन

Must read

इंदौर, अक्टूबर 2025:भारत में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हॉकी इंदौर एसोसिएशन द्वारा “हर स्कूल हॉकी अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान का उद्घाटन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में हुआ, जहां अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मीर रंजन नेगी ने नए खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक और खेल सामग्री वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के प्राचार्य श्री भूषण गणात्रा ने की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका यादव, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ए. के. दास और कोषाध्यक्ष नजमुद्दीन खुर्शीद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मीर रंजन नेगी ने बच्चों को हॉकी खेल की बारीकियां समझाते हुए कहा कि, “हॉकी इंदौर एसोसिएशन राष्ट्रीय खेल हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। मैं भी इस अभियान में खिलाड़ियों को हॉकी प्रदान कर योगदान दूंगा।”इस मौके पर गुलाम साबिर, शेली शर्मा, दीपक यादव, नितिश गौड़, अतुल खुणे, अभिषेक यादव, मानसी लोदवाल, राजपाल सिंह लकी, अनमोल शुक्ला, जयेश व्यास सहित कई पदाधिकारी और स्कूल के खिलाड़ी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव किशोर शुक्ला ने किया, जबकि सह सचिव एवं कोच मोहम्मद याकूब अंसारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article