मुरैना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले सिकरौदा गांव के अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। युवक के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों से जुड़े कई पोस्ट मिलने के बाद पुलिस ने 26 अक्टूबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। सोमवार को मेवाती होटल से अजय को पकड़ा गया, जहां से पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की अवैध होम मेड बंदूक भी बरामद की।
सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार




