राष्ट्रीय खेल दिवस पर शौर्य कप कराते चैम्पियनशिप का हुआ भव्य आयोजन इंदौर।

Must read

📰 राष्ट्रीय खेल दिवस पर शौर्य कप कराते चैम्पियनशिप का हुआ भव्य आयोजनइंदौर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार, दिनांक 31 अगस्त 2025 को शौर्य कप कराते चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन मध्य प्रदेश धम्मिका काई शितोरियू कराते एसोसिएशन द्वारा डीएलएफ सिटी क्लब, बायपास रोड, इंदौर में किया गया। प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सेवानिवृत्त हाई परफॉर्मेंस अधिकारी श्री श्वेतांक वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल , ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र भेंट किए और कहा कि “निरंतर अभ्यास और अनुशासन से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही हर व्यक्ति को रोज़ कम से कम 1 घंटा खेल के मैदान में बिताना चाहिए, ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें।”इस चैम्पियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शौर्य कप का खिताब अपने नाम किया।जूनियर बॉयज़ वर्ग – UFC (Ultimate Fight & Combat) एकेडमी के निदेशक ध्रुव शर्मा सर की टीम विजेता रही।जूनियर गर्ल्स वर्ग – द विट्स स्कूल के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर विष्णु रायकवार सर एवं कोच राघवेन्द्र यादव सर की टीम विजेता रही।कैडेट बॉयज़ वर्ग – द ओमनी स्कूल के कोच पियूष चौहान सर की टीम विजेता रही।सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग – होली फैमिली कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के कोच रौनक माठे सर की टीम ने खिताब जीता।सब-जूनियर बॉयज़ वर्ग – इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच आवि बाथम सर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।कैडेट गर्ल्स वर्ग एवं बेस्ट कराते टीम – एकायना स्कूल कनाड़िया कैंपस के स्पोर्ट्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट नीरज रायकवार सर की टीम ने अपने नाम किया।इस आयोजन के सह-आयोजन स्तंभ खेल एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा किया गया। समिति ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया। संस्था के अध्यक्ष नीरज रायकवार ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी इस प्रकार की चैम्पियनशिप का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहे। वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष हर्ष उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अलावा अन्य विशेष अवसरों और दिवसों पर भी संस्था खेल एवं स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर समाज में जागरूकता फैलाएगी।अंत में, मध्य प्रदेश धम्मिका शितोरियू काई कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसई कैलाश बाथम सर एवं उपाध्यक्ष सेंसई विष्णु रायकवार सर ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।सेंसई कैलाश बाथम सर ने कहा कि “ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना को बढ़ाते हैं। यह मंच केवल प्रतियोगिता का नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का अवसर भी प्रदान करता है।” उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article