योनेक्स सनराइज विश्व जूनियर मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को पहली बार कांस्य पदक*

Must read

चीन ने रिकार्ड 15 वीं बार खिताब जीता*गुवाहाटी में अब व्यक्तिगत मुकाबले 13 अक्टूबर से**** *धर्मेश यशलहा* भारत में दूसरी बार विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा हो रही हैं, पुणे(2008) के बाद गुवाहाटी असम में 6 से 11 अक्टूबर तक सुहिन्दिनाता कप मिश्रित टीम मुकाबले हुए, भारतीय बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष ,असम के मुख्यमंत्री हिमान्ता बिस्वा शरमा और महासचिव संजय मिश्रा का सपना इस स्पर्धा के इतिहास में पहली बार कांस्य पदक हासिल कर भारतीय टीम ने साकार किया, इस टीम स्पर्धा के 21 सालों के इतिहास में इससे पहले भारत 2016, 2017, 2018, 2023और 2024 में क्वार्टर फाइनल खेला, पिछले साल भारत क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया से 92-110 से पराजित हुआ, पिछले साल इंडोनेशिया को स्वर्ण, चीन को रजत, जापान और मलेशिया को कांस्य पदक मिला, इस बार राष्ट्रीय बैडमिंटन उत्कृष्टता केंद्र पर भारत , इंडोनेशिया से सेमीफाइनल में पराजित हुआ, भारत और जापान को कांस्य पदक मिला, फाइनल में चीन ने 2019और 2024 की विजेता इंडोनेशिया को 45-30,45-44 से हराकर 15वीं बार खिताब जीता,दूसरा सेट अत्यधिक रोमांचक रहा, इंडोनेशिया ने बालिका युगल में 9-5 की बढ़त ली, मिश्रित युगल में चीन 18-14 से और महिला एकल में 27-23 से आगे हुआ, लियु सि या ने थालेता रामधानि विर्यावान को दोनों बार हराया, बालक एकल में भी योंग मिंग यु लियु ने मोहम्मद झकि युबदिल्लाह पर दोनों जीत दर्ज की,27-27,30-30के बाद चीन36-32 से आगे हुआ, पांचवें और आखिरी बालक युगल के मैच में चीन 40-36 और 41-39 से आगे हुआ, इंडोनेशिया ने 41-41 कर 42-41 की बढ़त ली, फिर 42 और 43 की बराबरी के बाद इंडोनेशिया ने 44-43 की बढ़त बना कर तीसरे सेट की संभावना बनाई, लेकिन रैली और प्लेसिंग से चीन ने लगातार दो अंक बनाकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और प्रशिक्षक चेन लोंग को जीत के जश्न का मौका दे दिया, पहले सेंट में तो चीन 9-8, 18-15, 27-20, 36-27 और 45-30 से आगे हुआ, चीन ने 2002,2004, फिर लगातार चार बार 2007, 2008, 2009,2010 एवं लगातार पांच बार 2014, 2015,2016,2017और 2018,फिर लगातार तीन बार 2021,2022और 2023 एवं अब 2025 में सुहिन्दिनाता कप जीता, यह खिताब अब तक चार देश ही जीत सके हैं, चीन और इंडोनेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया और मलेशिया जीते हैं, इस बार मलेशिया ने ताईपेई को 2-1 से हराकर पांचवां और अमेरिका ने कोरिया को 2-1 से हराकर सातवां स्थान प्राप्त किया हैं, विश्व बैडमिंटन महासंघ उपाध्यक्ष शिशु तोलन, भारतीय बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष हिमान्ता बिस्वा शरमा, उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ओम दत्त शर्मा, शेखर विश्वास और नरहर ठाकुर, सह सचिव मयूर पारिख और के प्रभाकर राव, कार्यकारिणी सदस्य सुकान्त दास, संयुक्त सह सचिव गौतम महान्ता, योनेक्स सनराइज भारत के प्रबंध निदेशक विक्रमादित्य धर, इंडियन आइल कार्पोरेशन के चेयरमैन अरविंद सैनी ने पुरस्कार वितरण किया, स्पर्धा सचिव ओमार रशीद भी मौजूद थे,*तनवी शर्मा को पहला और उन्नति हुडा को आठवां क्रम*अब 13 से 19 अक्टूबर तक 25 वें संस्करण के व्यक्तिगत मुकाबले में हैं, भारत 1 स्वर्ण और 6 रजत सहित 11 पदक जीत चुका हैं, इस बार भी पदक की उम्मीद हैं, बालिका एकल में तनवी शर्मा विश्व जूनियर नंबर एक हैं, उन्नति हुडा विश्व जूनियर नंबर 8 और रक्षिता श्री संतोष रामराज विश्व जूनियर नंबर 10 हैं, तनवी शर्मा और वेन्नाला काल्गोतला ने एशियाई जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया हैं, वेन्नाला विश्व जूनियर स्पर्धा की सूची में 24 वें स्थान पर हैं, बालक युगल में इस साल जनवरी में विश्व जूनियर नंबर एक जोड़ी भार्गव राम अरिगेला और विस्वा तेज गोब्बुरु को छठवां क्रम मिला हैं, बालिका युगल में गायत्री रावत और मंसा रावत बहनों को सातवां क्रम हैं, बालक एकल में रौनक चौहान को 11 वां और सुयांक्ष रावत को 15 वां क्रम हैं, मिश्रित युगल में भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो को 15 वां एवं बालिका युगल में अन्या बिष्ट और एंजेला पुनेरा को 16 वां क्रम हैं*अनमोल खरब अपनी आदर्श खिलाडी विश्व विजेता अकाने यामागुची से सेमीफाइनल में पराजित*आर्क्टिक्ट खुली सुपर 500 बैडमिंटन स्पर्धा में तीन बार की विश्व विजेता, विश्व नंबर 4 पहले क्रम की जापान की अकाने यामागुची ने महिला एकल सेमीफाइनल में विश्व नंबर 62 अनमोल खरब को 29 मिनट में 21-10,21-13 से हराया, फरीदाबाद, हरियाणा की 18 वर्षीय *अनमोल खरब* ने सेमीफाइनल में हार के बाद कहा *”मैं शुरुआत से ही उन्हें देख रही हूं, उनके विरुद्ध खेलना मेरे लिए विशेष अनुभव है, जिसके लिए बहुत खुश हूं, मुझे और अवसर मिलेगा, तब मैं और बेहतर तैयारी के साथ खेलूंगी,वे बचपन से मेरी आदर्श खिलाडी हैं”* अनमोल 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय महिला विजेता बन चुकी है, *अनमोल* ने *स्मैश* को बताया कि”प्रोसेथियस एकेडमी, नोएडा के सुभाष बिष्ट उसके प्रशिक्षक है, वनाता फिनलैंड में उसके पिताजी देवेंद्र सिंह ही गए थे” (देखें फोटो)विश्व नंबर 19, चौथे क्रम की थाईलैंड की बुसनान ने दो बार की पूर्व विश्व विजेता, विश्व नंबर 9, दूसरे क्रम की हमवतन रत्चनोक इन्तेनान को 54 मिनट में 28-26,21-18 से हराकर उलटफेर किया, बुसनान की रत्चनोक पर 14 वें मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हैं,वे 13 माह बाद फाइनल में आई है, 2024 में जापान खुली स्पर्धा का फाइनल खेली थी, बुसनान ने गत वर्ष जुलाई में कनाडा खुली स्पर्धा के बाद कोई खिताब नहीं जीता है, पहले क्रम के थाईलैंड के कुन्लावुत वितिद्सर्न ने पुरुष एकल सेमीफाइनल में डेनमार्क के रास्मुस जेम्के को 21-15, 21-18 से और दूसरे क्रम के ताईपेई के चोयु तैन चेन ने फ्रांस के अरनाड मर्सेले को 13-21, 21-13,21-13 से हराया, विश्व नंबर 2,पहले क्रम के मलेशिया के आरोन चिआ और सोह वूई यिक का पुरुष युगल फाइनल विश्व नंबर 15 इंग्लैंड के बेन लाने और सीन वेंडी से हैं, बेन और सीन ने सेमीफाइनल में मलेशिया के चूंग हान जिआन और मुहम्मद हैकाल को 21-16,25-23 से हराया, इंग्लिश जोड़ी का पिछले साल हयलो खुली स्पर्धा के बाद यह पहला फाइनल हैं, विश्व नंबर 2 मलेशिया की पिअर्ली तान और थिनाह मुरलिधरन एवं जापान की रिन इवानागा और किई नाकानाशि महिला युगल फाइनल में हैं, चीन की फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग एवं जिआंग झेन बांग और वेई या झिन लगातार तीसरी बार मिश्रित युगल फाइनल में हैं ,*ए हरिहरन, अर्जुन और ट्रेसा जोली के साथ तुर्किये अंतरराष्ट्रीय चैलेंज स्पर्धा के दो फाइनल में*तुर्की के इस्तांबुल में हो रही तुर्किये अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा में विश्व नंबर 129। एम आर अर्जुन और ए हरिहरन लगातार दूसरे खिताब की तलाश में 12 अक्टूबर को फाइनल खेलेंगे, पुरुष युगल के सेमीफाइनल में अर्जुन और हरिहरन ने बुल्गारिया के रोदिओन एलिमोव और माक्सिम ओग्लोब्लिन को 31 मिनट में 21-13,21-13 से हराया, भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में तीसरे क्रम के संयुक्त अरब अमीरात के देव और धिरेन अयप्पन बंधु को 33 मिनट में 21-13,21-14 से हराया, विश्व नंबर 169 जापान के युता नोदा और शुन्या ओता ने जर्मनी के मार्विन दात्को और आरोन सोनेंस्चैन को 17-21, 21-12,21-17 से पराजित किया मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में एक हरिहरन और ट्रेसा जोली ने विश्व नंबर 90 इंडोनेशिया के बिमो प्रसेत्यो और अर्लया नाबिले थेस्या मुंगारान को26 मिनट में 21-8,21-12 से हराया, भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में तुर्किये के एम्रे सोनमेझ और यासेमेन बेक्तास को 28 मिनट में 21-7,21-10 से पराजित किया, फाइनल इंडोनेशियाई नवाफ खोइरियांस्याह और नाहया मुहफिफा से हैं,*लक्ष्य शर्मा क्वार्टर फाइनल में पराजित* विश्व नंबर 149 भारत के लक्ष्य शर्मा पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 426 जापान के अकिरा हानदा से एक घंटे 14 मिनट के संघर्ष में 18-21,21-18,9-21 से हार गए, अकिरा को सेमीफाइनल में विश्व नंबर 74 इंग्लैंड के हरी हुआंग ने 8-21,18-21 से हराया, विश्व नंबर 223 इंडोनेशिया के मुहम्मद युसुफ फाइनल में हैं*** *धर्मेश यशलहा* सरताज अकादमी ” *स्मैश* “

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article