*”* मेडिकैप्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित सेपक् टकरॉ अंडर 14,17,19 वर्ग के बालक/बालिका दो दिवसीय चयन प्रतियोगीता का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विधालय के 200 से अधिक खिलाडियों द्वारा हिस्सा लिया गया व अपने अच्छे खेल की कला का प्रदर्शन दिया। प्रतियोगीता के उद्घाटन समारोह मे जिला कीड़ा अधिकारी सुनील अवस्थी व कीड़ा प्रभारी घनश्याम करोलै, संकुल प्राचार्य शिव मोहन प्रजापति, हेड ऑफ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट भावेश बुंदेला, प्रतियोगिता संयोजक हेमंत पवार, इंदौर जिला सेपक् टकरॉ संघ के सचिव श्री श्वेताकं वर्मा, सह सचिव श्री कैलाश बाथम, तथा साधना तिवारी, कोमल अग्रवाल, नेहा गोयल, राहुल शर्मा, अंकुश कौशल, आदित्य प्रजपत्, प्रवींन चौहान, दिलीप यादव, शुभम विश्वकर्मा एवं सेपक् टकरॉ इंदौर टीम के हेड कोच आशीष सेन व विवेक श्रीवास उपस्थित थे। ऑफिशियल की भूमिका आनंद सुनानिया व शाहनवाज़ पठान द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रथम पिप्लोदिया व आभार संदीप मोटघरे ने माना।
मेडिकैप्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा 14,17,19 वर्ष बालक/बालिका सेपक् टकरॉ की चयन प्रतियोगीता का आयोजन किया गया।”




