भिंड में बेटे ने फावड़े से की मां की हत्या, छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा!

Must read

भिंड। लहार कस्बे के जमुहा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी मां की फावड़े से हत्या कर दी। वारदात के बाद वह करीब छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा और फिर खुद ही परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के अनुसार, मृतका सावित्री (60), पत्नी स्वर्गीय मंगल प्रसाद दौहरे, का अपने इकलौते बेटे रामबाबू दौहरे से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सात साल पहले रामबाबू की पत्नी उसे छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी थी, और वह इसके लिए अपनी मां को दोषी मानता था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सोमवार रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो तड़के 3-4 बजे तक चली। गुस्से में आकर रामबाबू ने फावड़े से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कई घंटे बाद उसने अपने चाचा बुधु सिंह जाटव को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका की बेटी ने बताया कि रामबाबू ने अपनी पत्नी के कारण मां की हत्या की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article