बिजनेसमैन बनने का सपना, पैसे जुटाने को वाहन चोरी का रास्ता चुना

Must read

ग्वालियर। शहर में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है, जो नाबालिग होने के साथ-साथ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र निकले। दोनों पिछले कुछ समय से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में पुलिस ने इनके कब्जे से कुल आठ चोरी की बाइक बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों नाबालिग मुरार थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के कारण पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। लाल टिपारा इलाके में हुई चोरियों के CCTV फुटेज खंगालने के बाद उनकी पहचान की गई। करीब तीन दिन तक निगरानी रखने के बाद पुलिस ने लाल टिपारा गौशाला के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों की उम्र 16 और 17 साल है। एक 10वीं और दूसरा 11वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आगे चलकर बड़े बिजनेसमैन बनना चाहते हैं, लेकिन व्यापार शुरू करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने वाहन चोरी कर पैसा जुटाने का गलत रास्ता चुना।

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मुरार इलाके में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। थाना प्रभारी मैना पटेल के निर्देशन में टीम बनाई गई और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिग अब तक ग्वालियर से सात और शिवपुरी से एक बाइक चोरी कर चुके हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और वहीं से उनकी दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article