भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय तलवारबाज़ी चयन परीक्षण में डब्ल्यू.एफ.एम.ए. अकादमी, इंदौर की होनहार खिलाड़ी नुर्वी जोशी और ऋदिमा जगताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए27वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाज़ी चैम्पियनशिप 2025 के लिए चयन सुनिश्चित किया है।यह प्रतियोगिता 3 से 8 नवम्बर 2025 तक इंफाल (मणिपुर) में आयोजित होगी।डब्ल्यू.एफ.एम.ए. अकादमी ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि यहाँ सिर्फ खेल नहीं सिखाया जाता, बल्कि विजेता बनने का जज़्बा तैयार किया जाता है।नुर्वी और ऋदिमा ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह दिखा दिया कि —”जो ठान लिया, वही कर दिखाया!” ⚔️🔥इनकी सफलता का श्रेय इनके प्रशिक्षक करण साहू और कोच हरिओम परमार को भी जाता है,जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
नुर्वी और ऋदिमा जगताप ने मनिपुर नेशनल के लिए किया क्वालिफाई!




