इंदौर। देवउठनी ग्यारस की रात एमआर-9 संजय नगर के पास दो गुटों में झगड़ा होने पर 17 वर्षीय अमन कुशवाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के साथियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव कर इलाके में हंगामा मचा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी।
देवउठनी ग्यारस की रात चाकूबाजी से नाबालिग की हत्या, इलाके में बवाल




