ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बंधन मैरिज गार्डन में शुक्रवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को झांसी रोड इलाके में स्थित बंधन गार्डन में कोई कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे गार्डन में आग लग गई। आग में कंप्यूटर, साउंड सिस्टम और शामियाना समेत अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मैरिज गार्डन में आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी थी।
देर रात मैरिज गार्डन में लगी आग, सामान जला




