सतना। लखन चौराहे पर शनिवार दोपहर डीजे संचालक अंकुर गुप्ता को तीन हमलावरों ने डीजे बुक कराने के बहाने गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर दो बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग के बाद भाग निकले। बताया गया कि शुक्रवार रात दुर्गा विसर्जन के दौरान बजरहा टोला के कुछ युवकों से डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र बसोर की पहचान कर ली है और बाकी की तलाश जारी है। घायल अंकुर को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
डीजे बुकिंग के बहाने युवक को गोली मारी, रीवा रेफर




