ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Must read

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ और दो भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दो ट्रक ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। इस हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों भाई ट्रैक्टर का टायर बदल रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया, यह घटना सुरवाया थाना क्षेत्र की है| मोहनगढ़ निवासी दो सगे भाई मस्तराम गुर्जर और सेवाराम गुर्जर अपने ट्रैक्टर का पहिया बदल रहे थे और ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, उसके नीचे दबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई|

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article