खंडवा। जिला अदालत ने ग्राम छनेरा में जादू-टोने के शक में पड़ोसी रामनाथ बिलोटिया की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी चंपालाल उर्फ नंदू को फांसी की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी ने इस मामले को ‘रेयरस्ट ऑफ द रेयर’ मानते हुए कहा कि आरोपी ने बिना किसी विवाद के वारदात की और अपराध के बाद भी पश्चाताप नहीं दिखाया। अदालत ने डीएनए रिपोर्ट, घटनास्थल की मौजूदगी और मृतक की पत्नी के बयान को निर्णायक सबूत मानते हुए अपराध सिद्ध कर दिया।
जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा




