खिलाड़ियों के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग सेमिनार

Must read

“इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी एंड हेल्थ एकेडमी”(ISPHA) के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग क्लब द्वारा FOK मार्शल आर्ट एकेडमी इंदौर एवं स्तंभ स्पोर्ट्स एंड कल्चरल समिति के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों (समस्त वर्ग- महिला एवं पुरुष) के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग सेशन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर FOK मार्शल आर्ट एकेडमी के डायरेक्टर राहुल व्यास, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी एंड हेल्थ एकेडमी के संस्थापक डॉ. प्रियांशु जोशी, डॉ नीरज सिंह स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस एनालिस्ट, NIS पटियाला, स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट टीम एवं एकेडमी के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कोच- कैलाश बाथम, विकास शर्मा, महेश पुरोहित, हर्ष उपाध्याय,निकुंज गोयादानी एवं ध्रुव शर्मा उपस्थित थे।
सेशन के दौरान स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपिस्ट टीम द्वारा खिलाड़ियों को खेलो में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग ट्रेनिंग की महत्वत्ता, इंजुरी के विषय में जानकारी एवं एरोबिक, एजेलिटी, प्लेयोमेट्रिक, फ्लेक्सिबिलिटी एवं अन्य ट्रेनिंग ड्रिल्स का अभ्यास करवाया गया। सेशन के बाद चोटिल खिलाड़ियों का इलाज भी किया गया।
खिलाड़ियों को खेल एवं फिटनेस से संबंधित कई तकनीकी बातों के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article