राजगीर। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए एशिया कप मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। भारत की ओर से मंदीप सिंह ने तीसरे मिनट में पहला गोल किया, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। जापान के कावाबे कोसेई ने दो गोल किए, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। भारत ने इससे पहले चीन को भी हराया था और लगातार दूसरी जीत के साथ पूल-ए में शीर्ष पर पहुंच गया।
एशिया कप हॉकी में जापान को हराकर भारत सुपर-4 में पहुंचा




