ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद खूनी विवाद, बीच सड़क युवक की चाकू मारकर हत्या

Must read

जबलपुर। शहर में रविवार शाम बीच सड़क हुए एक हिंसक विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शाम करीब 5:30 बजे आईबीटी क्षेत्र में कॉफी हाउस के सामने हुई, जहां ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद कहासुनी ने खतरनाक रूप ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, माढ़ोताल थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी पवन अहिरवार (40) ई-रिक्शा चला रहे थे। इसी दौरान एक सफेद एक्टिवा से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक और उसके साथी के साथ पवन की बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर पवन के गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को सड़क पर ही छोड़कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीएसपी भगत सिंह गोठरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

सीएसपी भगत सिंह गोठरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला वाहन टक्कर के बाद हुए विवाद का सामने आया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article