इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की असली वजह जानने के लिए उनके भाई विपिन रघुवंशी अब शिलॉन्ग हाईकोर्ट में आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग को लेकर अपील करेंगे। विपिन का शक है कि हत्या में किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है, जिसे नार्को टेस्ट से उजागर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हाईकोर्ट से अपील खारिज होती है तो वे सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। विपिन ने बताया कि वे मंगलवार से शनिवार के बीच दिल्ली होते हुए शिलॉन्ग रवाना होंगे। उन्होंने मेघालय पुलिस की जांच पर संतोष जताया, लेकिन कहा कि एक भाई होने के नाते वे अपना फर्ज पूरा करेंगे।
राजा मर्डर केस में नार्को टेस्ट की मांग पर शिलॉन्ग हाईकोर्ट जाएंगे भाई विपिन




