राजस्थान के टोंक जिले में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट मात्रा में विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

Must read

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के कार से करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। टोंक के डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि एक मारुति सियाज कार से विस्फोटक जब्त किए गए हैं। यूरिया की बोरियों में छिपाकर रखा गया 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने 200 विस्फोटक बैटरियां और 1100 मीटर तार बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक सुरेंद्र है और दूसरा सुरेंद्र मोची है। जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है, दोनों बूंदी जिले के रहने वाले हैं। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर,डीएसअी ने बरोनी पुलिस स्टेशन इलाके में एक कार को रोका और यूरिया खाद की बोरियों में छिपाकर रखा गया लगभग 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री को सप्लाई के लिए बूंदी से टोंक ले जा रहे थे। अमोनियम नाइट्रेट के अलावा, पुलिस ने 200 कारतूस और लगभग 1,100 मीटर लंबे सेफ्टी फ्यूज तार के छह बंडल भी जब्त किए। सामग्री ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article