भोपाल। राजधानी में मतदाता सूची की जांच के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहां हजारों मतदाताओं के नाम दो या तीन वार्डों में एक साथ दर्ज पाए गए हैं। वोटर वेरिफिकेशन के दौरान करीब 1200 ऐसे नाम मिले हैं, जिनमें पिता या पति का नाम और फोटो भी समान हैं। कई मतदाताओं के नाम भोपाल के बाहर की सूचियों में भी दर्ज हैं। मतदाता सत्यापन के लिए 2000 से अधिक बीएलओ घर-घर जाकर पहचान कर रहे हैं। अब तक सबसे अधिक डुप्लीकेट वोटर कोलार क्षेत्र के वार्डों में मिले हैं, जबकि गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा में भी ऐसे कई मामले पाए गए हैं। प्रशासन मतदाता सूची को नए सिरे से अपडेट करने में जुटा है।
भोपाल में मतदाता सूची में गड़बड़ी, एक ही व्यक्ति के नाम कई वार्डों में दर्ज




