आगरा। भारतीय सेना ने बुधवार को स्वदेश में विकसित मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) की सफल टेस्टिंग की, जिसमें भारतीय वायु सेना के तीन जवानों ने 32 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। DRDO द्वारा विकसित यह पैराशूट सिस्टम NavIC सैटेलाइट नेविगेशन तकनीक से लैस है, जो सटीक लैंडिंग और बेहतर नियंत्रण में मदद करता है। इसे DRDO की आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट और बेंगलुरु की डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेटरी ने मिलकर बनाया है। यह सिस्टम दिन और रात दोनों समय मिशन के लिए उपयोगी है और इसमें ऑटोमेटिक ओपनिंग और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।
भारतीय सेना ने स्वदेशी कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम की सफल टेस्टिंग की




