छिंदवाड़ा। झिरपा गांव में चरित्र शंका के चलते एक पति ने डंडे से पत्नी की पिटाई कर मुंह दबा कर हत्या कर दी और बेटी संग फरार हो गया। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया और जांच शुरू की। आरोपी लच्छीराम भारती को 12 घंटे में रीवा के गोविंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां उसने जुर्म कबूल किया। एसपी अजय पांडे ने तेज कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की।
पत्नी की हत्या कर रीवा भागा आरोपी, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा




