इंदौर। दिवाली की रात से लेकर अगले दिन दोपहर तक शहर में तीन अलग-अलग हत्याओं से सनसनी फैल गई। पहली वारदात आजाद नगर में हुई, जहां 10 से ज्यादा बदमाशों ने अपने ही दोस्त राजा सोनकर की चाकू से हत्या कर दी। दूसरी घटना एमआईजी थाना क्षेत्र की स्वर्ण बाग कॉलोनी में हुई, जहां तीन हमलावरों ने क्षितिज खोमने को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरी वारदात द्वारकापुरी क्षेत्र की दिग्विजय नगर मल्टी में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दिवाली की रात इंदौर में खून से सनी रही गलियां, 13 घंटे में तीन हत्याएं




