संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की सिगाची इंडस्ट्रीज दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 31 शव मौके से बरामद हुए और 5 ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसा 30 जून को रिएक्टर यूनिट में सुबह 8:15 से 9:30 बजे के बीच हुआ था, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल भी हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता का ऐलान किया। वहीं, तमिलनाडु के शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हैं।
दवा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 36 पहुंचा, शिवकाशी में भी विस्फोट से 5 की जान गई।




