भोपाल। मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला कफ सिरप पीने से अब तक 23 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद दोनों राज्यों समेत केरल, तमिलनाडु और पंजाब ने सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह दवा तमिलनाडु की श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी द्वारा बनाई गई थी, जिसकी फैक्ट्री में 350 से ज्यादा खामियां पाई गईं। जांच में कोल्ड्रिफ सिरप के एक बैच में 48% जहरीला केमिकल DEG पाया गया। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की CBI जांच की मांग की गई है, जबकि गुजरात की दो कंपनियों के सिरप सैंपल में भी जहर मिलने से हड़कंप मच गया है।
जहरीले कफ सिरप से देश में मचा हड़कंप, 23 बच्चों की मौत




