किराएदार ने मालिक का गला काटा, फिर दूसरी मंजिल से फेंककर हत्या

Must read

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक किराएदार ने अपने ही मकान मालिक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हो गया।

महू-नीमच मार्ग पर होटल पैराडाइज के पास रहने वाले अक्षय फुलवारे (23) अपने परिवार के साथ तिमंजिला मकान में रहते थे। इसी मकान में सतना निवासी अनिल विश्वकर्मा (33) किराए पर रह रहा था और पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल ने चाकू से अक्षय के गले पर वार किया और लहूलुहान हालत में उसे गैलरी से नीचे फेंक दिया। यह पूरी घटना अक्षय के छोटे भाई ने देख ली। जब उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी हाथापाई हुई। परिजन घायल अक्षय को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर की गैलरी और नीचे का हिस्सा खून से सना मिला, वहीं वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं।

परिजनों ने बताया कि अक्षय अपने मकान के नीचे किराना दुकान चलाता था। कुछ समय पहले उसकी सगाई हो चुकी थी और अप्रैल 2026 में शादी तय थी। परिवार इस घटना से सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जिस किराएदार से उनके अच्छे संबंध थे, उसने इतनी बड़ी वारदात क्यों कर दी।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह की जांच की जा रही है। आरोपी अनिल घटना के बाद से फरार है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article