भोपाल। मंगलवार सुबह भोपाल के कलियासोत डैम में करोंद निवासी 32 वर्षीय विशाल नारायण नायडू दोस्तों संग नहाते वक्त डूब गया। वह निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करता था और तैरना जानता था, जबकि उसके तीनों दोस्त नहीं जानते थे। हादसे का 1 मिनट 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल तैरते हुए थककर दोस्त का सहारा लेने की कोशिश करता है और उसी पल पानी में डूब जाता है। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया। मृतक की बहन दुबई से भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है।
कलियासोत डैम में नहाते वक्त युवक डूबा, वीडियो में कैद हुआ आखिरी पल।




