फेंसिंग स्कूल गेम्स डिवीजन चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 4 सितम्बर को गुरुकुल अकादमी, खकनार, बुरहानपुर (म.प्र.) में हुआ। इसमें इंदौर के 15 विद्यालयों के 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 45 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। शानदार प्रदर्शन के दम पर इंदौर प्रथम और बुरहानपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
इंदौर टीम की प्रभारी एवं मार्गदर्शक श्रीमती अनीता भारती रहीं, टूर्नामेंट का संचालन रेफरी हरिओम परमार ने किया, जबकि टेबल रेफरी करण साहू रहे। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में कोच नमन बर्फा, अरविंद सावनेर और पलक रणवे का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में श्रीमान सैयद आलम, गुरुकुल अकादमी के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर एवं उनकी टीम की उपस्थिति ने आयोजन को और सफल बनाया।
प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय थे – शासकीय मालव कन्या, बूनसन हायर सेकेंडरी, शासकीय स्वामी विवेकानंद, शासकीय बॉयज़ सुभाष, न्यू आइडियल पब्लिक, विद्यान्गन अकादमी, लवकुश विद्या विहार, न्यू हॉली क्रॉस, साई बाबा पब्लिक, रामकृष्ण कॉन्वेंट, महाराजा यशवंतराव, विद्या वारिधी बाल विनय मंदिर, चैतन्य इंटरनेशनल, सेंट मैरी चैम्पियन, श्री नीमा विद्या निकेतन, गुरुकुल अकादमी। यह चैम्पियनशिप खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।




