भोपाल। मध्य प्रदेश में 29 जनवरी को भारतीय पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। मध्य प्रदेश कैडर में साल 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को राजधानी भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले वे बालाघाट जोन में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदस्थ थे। संजय कुमार को एक सख्त, अनुशासित और फील्ड-एक्सपीरियंस वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। बता दें कि भोपाल के नए पुलिस आयुक्त आईपीएस संजय कुमार का ऑलॉटमेंट ईयर 2004 हैं7 वे सीधी भर्ती के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। उनकी सेवा में कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल रही हैं। आईपीएस संजय कुमार का जन्म 20 दिसंबर 1976 को हुआ। इन्होंने एम.ए. (M.A.) तक की शिक्षा प्राप्त की है। वे 27 दिसंबर 2004 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। संजय कुमार 8 जून 2022 से आईजी, बालाघाट जोन के रूप में पदस्थ थे। यह इलाका नक्सल गतिविधियों और सीमा से जुड़े सुरक्षा मामलों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। यहां उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक नियंत्रण की सराहना होती रही है।




