एनआईए चीफ सदानंद वसंत दाते अब संभालेंगे महाराष्ट्र डीजीपी का पद

Must read

मुंबई। की नियुक्ति समिति ने सोमवार को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते की समय से पहले स्वदेश वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एक नोटिस जारी किया। नोटिस के अनुसार, 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सदानंद वसंत दाते को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर, महाराष्ट्र में बहाल किया जाएगा। सदानंद दाते ने 31 मार्च, 2024 को सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन महानिदेशक दिनकर गुप्ता से भारत की विशिष्ट आतंकवाद जांच इकाई, एनआईए के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया था।सदानंद दाते को मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के नायक के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र की मौजूदा पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होगा जिसके मद्देनजर दाते अगले पुलिस महानिदेशक पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते (महाराष्ट्र काडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल काडर में समयपूर्व भेजा जा रहा है।एनआईए में शामिल होने से पहले, सदानंद दाते महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त और मुंबई में अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त शामिल हैं। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक के रूप में दो कार्यकाल भी पूरे किए हैं।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article