भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को दो चरणों में 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिनमें 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। देर रात जारी आदेश में रीवा, झाबुआ, आलीराजपुर, उमरिया, सीधी, नर्मदापुरम, सतना, पन्ना, बैतूल, श्योपुर, मैहर, खरगोन और हरदा के एसपी नियुक्त किए गए, जबकि शाम को अशोकनगर और धार के एसपी बदले गए थे। इसके अलावा भोपाल और इंदौर के कई पुलिस उपायुक्तों का भी फेरबदल किया गया है।






