डीजीपी ने किया 11 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक का शुभारंभ

Must read

भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर एमपी पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान सेफ क्लिक चलाया जा रहा है। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में शुक्रवार को पोस्टर एवं प्रचार- प्रसार सामग्री का विमोचन किया। इस प्रदेश व्यापी अभियान की मॉनीटरिंग एडीजी साइबर सेल योगेश देशमुख एवं अधीनस्थ अमले द्वारा की जाएगी। अभियान के उद्देशय को सफल बनाने के लिये सभी एसपी को निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग की सक्रिय सहभागिता के लिए भी कहा गया है। अभियान के तहत विशेष रूप से छात्रों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में एक फरवरी से 11 फरवरी तक सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन थीम पर सर्वव्यापी जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में संचलित किया जा रहा है। अभियान में नुक्क्ड़ नाटक, प्रश्नावली, लघु फिल्म,पोस्टर्स, जनजागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूरे देश में साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, साइबर बुलिंग, फिशिंग अटैक, हैकिंग, और गलत सूचना फैलाने जैसी समस्याएँ आम हो गई हैं। सायबर ठगी की बढ़ती घटनाओ को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर यह 11 दिवसीय अनूठा अभियान सोशल मीडिया, इंटरनेट का सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करने के लिये चलाया गया है। *अभियान का उद्देश्य इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना है। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें इंटरनेट उपयोग की सुरक्षित प्रथाओं, साइबर सुरक्षा और दैनिक जीवन में जिम्मेदार व्यवहार के महत्व पर सार्थक चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जो नागरिकों को इंटरनेट सुरक्षा के प्रति सजग बनाने और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को साझा करने का अवसर प्रदान करेंगे। इस पहल के माध्यम से आम जनता में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article