इंदौर। एयरपोर्ट रोड पर बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक और उसका सवार ट्रक के नीचे फंसकर आग की चपेट में आ गए। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पंकज यादव ने आधा किलोमीटर तक बाइक से ट्रक का पीछा कर ड्राइवर साइड से गेट खोलकर चाबी निकाल दी और ट्रक रोककर घायल को भीड़ की मदद से बाहर निकाला। हादसे में कई लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पताल में घायलों से मिलकर कॉन्स्टेबल पंकज और ऑटो चालक अनिल कोठारे सहित अन्य मददगारों को सम्मानित करने की घोषणा की।




