बच्चे का पता लगाने गहरे नाले में कूद गए थाना प्रभारी, जमकर हो रही तारीफ

Must read

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक थाना प्रभारी की बहादुरी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, टीपी नगर इलाके के एक गहरे नाले में 10 साल के बच्‍चे की गिरने की खबर फैली। बताया जा रहा है कि लड़का नाले में झुककर कांच की बोतल निकालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया। हालांकि, 12 घंटे का समय बीत गया लेकिन बच्‍चा मिल नहीं पाया है। यह पूरा मामला सोमवार का है। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी गेट के सामने हादसे की खबर पाकर टीपी नगर प्रभारी अरुण मिश्रा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बहादुरी दिखाते हुए खुद नाले में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की।नाले के ऊपर कचरा जमा था और नीचे पानी का बहाव बेहद तेज था। सिल्ट और गहराई अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी बाधाएं आईं। नगर निगम की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीनें मंगवाईं। नाले पर जमे कूड़े और सिल्ट को हटाकर बच्चे को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।काफी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी टीपी नगर ने बताया कि फिलहाल बच्चा गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरे नाले की गहन तलाशी ली गई है, लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article