चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 21 जनवरी 2026 को आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। यह सभी आदेश प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आदेशों में अधिकारियों को बिना देरी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी श्री विजय नामदेवराव जाडे (2002 बैच) को वित्त विभाग में व्यय सचिव के पद पर रहते हुए एनआरआई मामलों का अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, श्री अभिनव त्रिखा (2006 बैच) को पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के प्रशासनिक सचिव पद से हटाकर वित्त सचिव बनाया गया है। श्री कुमार अमित (2010 बैच) को मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के साथ-साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में भी अहम बदलाव किए गए हैं। स्मत कंवल प्रीत ब्रार (2007 बैच) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव तथा फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी। डिप्टी कमिश्नर स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तबादले हुए हैं। पटियाला की डिप्टी कमिश्नर स्मत प्रीति यादव (2014 बैच) को मार्कफेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर श्री वरजीत वालिया (2018 बैच) को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। बरनाला के डिप्टी कमिश्नर श्री टी. बेनिथ (2018 बैच) को राजस्व पुनर्वास विभाग में अतिरिक्त सचिव लगाया गया है, जबकि श्री हरप्रीत सिंह (2019 बैच) को बरनाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों की भी नियुक्तियां की गई हैं। श्री खुशप्रीत सिंह (पीसीएस 2025) को लोपोके एसडीएम के साथ अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी का एस्टेट ऑफिसर बनाया गया है। वहीं, श्री राजबीर सिंह, अरविंद कुमार और कुलदीप चंद (पीसीएस 2025) को अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
पंजबा सरकार ने बड़े पैमाने परआईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले




