नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय को तरफ से जारी आदेश के तहत कुल 31 इंस्पेक्टरों के तबादले और नई तैनाती की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को ट्रैफिक, क्राइम ब्रांच, डीएपी, स्पेशल ब्रांच और अलग-अलग जिलों से हटाकर थानों में एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को थानों से हटाकर क्राइम ब्रांच, डीएपी और अन्य विशेष इकाइयों में भेजा गया है। आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को ट्रैफिक यूनिट से हटाकर उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाना का एसएचओ बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा को इंस्पेक्टर इन्वेस्टिगेशन, डाबरी से डाबरी थाना के एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एसएचओ कंझावला से से हटाकर केशव पुरम थाना भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप को बीएन डीएपी से हटाकर दक्षिण जिले के पुल प्रह्लादपुर थाना का एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर कुमार प्रशांत को माया पुरी थाने से हटाकर वजीराबाद थाने का एसएचओ बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार को वजीराबाद थाना से हटकर पांचवी बटालियन भेजा गया है। इसके अलावा आशीष सिंह को नबी करीम थाने से हटकर आठवीं बटालियन भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर रजनीकांत को एसएचओ बवाना थाने से हटकर पांचवी बटालियन भेजा गया है। उधर इंस्पेक्टर विपिन यादव को एसएचओ करावल नगर के पद से हटाकर स्पेशल ब्रांच भेजा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को एसएचओ आईजीआई एयरपोर्ट से हटकर रोहिणी जिला भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को दिल्ली में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई थानों के बदले एसएचओ




