एमपी के चार राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिला आईपीएस कैडर अवॉर्ड

Must read

नई दिल्ली। प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के चार अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में शामिल कर लिया गया है। इन अधिकारियों को आईपीएस कैडर अवॉर्ड प्रदान किया गया है। चयन प्रक्रिया वर्ष 2024 के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के माध्यम से पूरी की गई।  इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल किए गए अधिकारियों में विक्रांत मुरब (1997 बैच), सुरेंद्र कुमार जैन (1998 बैच), आशीष खरे (1998 बैच) और राजेश रघुवंशी (1998 बैच) शामिल हैं। नियमों के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि में रखा जाएगा।जानकारी के मुताबिक, आईपीएस पदोन्नति को लेकर नवंबर माह में डीपीसी की अंतिम बैठक आयोजित की गई थी। इससे पहले सितंबर में प्रस्तावित बैठक प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दी गई थी। डीपीसी बैठक में 1997–98 बैच के कुल 15 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर सीताराम ससत्या और अमृत मीणा के नाम थे, लेकिन सीताराम ससत्या का मामला विभागीय जांच और अमृत मीणा का मामला जाति प्रमाण पत्र से संबंधित आपत्ति के कारण लंबित रह गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article