ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों और अलीगढ़ के जिलाधिकारी व एसएसपी के नेतृत्व में टप्पल, हामिदपुर और स्यारोल गांवों में 300 एकड़ अधिसूचित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस ध्वस्तीकरण अभियान में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। टप्पल, हामिदपुर, और स्यारोल गांवों में फैली अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया गया। इस कार्रवाई से यमुना प्राधिकरण ने लगभग 300 एकड़ अधिसूचित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
यमुना प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर, 1200 करोड़ की 300 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त




