चौपाल (रोहड़ू )। ग्राम रोजगार सेवक संघ शिमला पूर्व के जिलाध्यक्ष मोहिंद्र नामटा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 8 सितंबर को जारी की गई अधिसूचना का मनरेगा के तहत रखे ग्राम रोजगार सेवक विरोध कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को 18 साल कार्य करते हो गए हैं। अब उन्हें अनुबंध के आधार पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यदि मनरेगा बंद होती है, तो समस्त कर्मचारियों को बाहर कर दिया जाएगा। यदि इस अधिसूचना को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।




