फोरेंसिक साइंस की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की

Must read

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-दो क्षेत्र के गामा-दो सेक्टर में रहने वाली एक फोरेंसिक साइंस की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके अलावा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के खोड़ा तिराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इस घटना में उसे बिजली का करंट लग गया, तथा उसकी मौत हो गई। वहीं थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना बीटा-दो क्षेत्र के गामा-2 सेक्टर में रहने वाली अर्पिता पुत्री सरदारी लाल मूल निवासी जनपद उधमपुर जम्मू कश्मीर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका शारदा विश्वविद्यालय से फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। थाना नॉलेज पार्क में रहने वाले चंदन पुत्र रामचंद्र की ऊंचाई से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article