पेट्रोल पंप पर हवा भरने को लेकर विवाद, कार सवार युवकों ने सेल्समैन को पीटा

Must read

नोएडा। सेक्टर-21 स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार चार युवकों ने हवा भर रहे सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। हवा भरने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कर्मचारी को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार कार सवार युवक वाहन में हवा भरवाने पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान सेल्समैन और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कार से तीन अन्य युवक नीचे उतरे और कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगे।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक सेल्समैन को घेरकर लगातार थप्पड़ और घूंसे मारते हैं। मौके पर मौजूद अन्य पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को छुड़ाया। कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांत कराया।

पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article