नोएडा। दिवाली पर अपना घर व प्रतिष्ठान सजाने की लोगों में खूब होड़ दिख रही ह बाजार में विभिन्न सजावटी सामान की बाढ़ आ गई है। शहर सहित कस्बों के बाजारों में सजावटी सामान के स्टॉल देखने को मिल रहे हैं। रंग-बिरंगी लड़ियां व झालर लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। बाजार में देर रात तक रौनक देखने को मिल रही है।बाजार में तमाम दुकानें दिवाली के विभिन्न सामानों से अटीहैं। इनमें बंदनवार की मांग सबसे अधिक है। दुकानों के अलावा बाजार में फड़ी व स्टाल लगे हुए हैं। बाजार में रंगोली रंग, फूल, बंदनवार, थ्री-डी फ्लोटिंग दीये, थ्रीडी पेपर रंगोली, वॉल हैंगिंग, तोरण, पेपर निर्मित कंदील, शीशे की बोतल में लाइटिंग, कांच के पात्र में दीये, झालर, पेपर दीया, कागजी लालटेन, फूल और दीया रंगोली, लिप्पन कला में सीढ़ी सजावट, हस्त रंगे दीये, हुला हूप झूमर सहित तमाम सजावटी सामान उपलब्ध हैं।दिवाली पर बंदनवार का विशेष महत्व माना जाता है, चूंकि घर के मुख्य द्वार व कमरों के प्रवेश पर इसे लगाने से शुभता आती है। बंदनवार घर के द्वार पर लगने की प्रथा आदिकाल से चली आ रही है। उस समय आम व अशोका के पत्तों, फूलों व वनस्पतियों से घर का द्वार सजाया जाता है।आधुनिकता ने इसका डिजाइन बदल गया है। बाजार में विभिन्न आर्टिफिशियल व फाइबर पदार्थों से बने बंदनवार मिल रहे हैं। बाजार में करीब ढाई दर्जन किस्म के बंदनवार उपलब्ध हैं। जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और लोग इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कागज, फाइबर, कपड़ा, ऊन, प्लास्टिक इत्यादि से निर्मित बंदनवार मिल रहे हैं। जिनकी बहुत बड़ी रेंज व दर्जनों किस्में उपलब्ध हैं। इनके डिजाइन, गुणवत्ता, आकार, रंगों इत्यादि में काफी अंतर है। इसके अलावा धोए जा सकने वाले बंदनवार भी उपलब्ध हैं।विक्रेता राजकुमार, मनदीप, राहुल, शुभम, दीपक, सुमन ने बताया कि बाजार में दर्जनों किस्म के बंदनवार उपलब्ध हैं। वे सारा सामान दिल्ली के सदर बाजार से लाते हैं। झालर वाली बंदनवारों की ज्यादा मांग है। अब ऐसे करीब 25 बड़ी दुकानें व 60 से अधिक छोटी बंदनवार की दुकानें है, जो ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। बाजार में घर की सजावट के लिए 15 से ज्यादा डिजाइनों में बंदनवार उपलब्ध है। यह 100 से लेकर दो हजार रुपये तक की दर में उपलब्ध हैं।इन स्थानों पर सजीं दुकानेंशहर के मुख्य बाजार में झालरों की खूब दुकानें सजी हुई हैं। जगह-जगह इन सामानों की स्टॉल व फड़ी देखने को मिल रही है। स्टेशन रोड, न्यू मार्केट, आनंद मार्केट, पेपर गेट, पालिका बाजार, मीराबाई बाजार, छोटी लाइन, संतपुरा मार्केट, प्यारा चौक, आजाद नगर, जगाधरी छोटी लाइन, रेलवे रोड बाजार, पंसारी बाजार, सिविल लाइन, स्कूल रोड, झंडा चौक सहित तमाम बाजारों में सजावटी सामान की दुकान लगीं हैं।
दीपावली के मौके पर रंग बिरंगी लड़ियों, झूमर, झालर की धूम




