नोएडा। दीपावली और छठ पूजा के चलते यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से पूर्वोत्तर भारत की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। साधारण तो बहुत दूर लोगों को एसी में भी वेटिंग मिल रही है। त्योहारों के कारण सीटों की मारामारी है। ऐसे में यात्रियों के पास केवल तत्काल टिकट का ही सहारा है। तत्काल टिकट बनवाने के लिए लोगों को आधी रात को ही आरक्षण केंद्र की कतार में लगना पड़ रहा है।जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में कोई सीट नहीं है। यह ट्रेन नोरूम स्टेटस पर चल रही है। वहीं, इसकी वातानुकूलित श्रेणी में भी वेटिंग मिल रही है। दूसरी तरफ इस बार रेलवे की ओर से त्योहारों के लिए कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई है। वहीं, सभी त्योहार एक ही महीने में होने से भीड़ ज्यादा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।लोगों को केवल अब तत्काल टिकट का ही एकमात्र विकल्प बचा है। इसके लिए रात को आरक्षण केंद्र के बाहर भीड़ दिखाई देती है। तत्काल टिकट बनाने के लिए मात्र एक घंटे का समय होता है। सुबह जब तक लोगों को नंबर पड़ता है, तब तक सीटें ही खत्म हो जाती है। ऐसे में अपना सबसे पहले नंबर लगवाने के लिए लोग देर रात को ही स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। जैसे-जैसे लोग आते रहते हैं, उनका नंबर लगता रहा है।वहीं सभी गाड़ियों में वेटिंग व नोरूम होने के कारण इन दिनों सामान्य टिकट आरक्षण न के बराबर है। इसके चलते दिन में आरक्षण केंद्र खाली रहते हैं। तत्काल टिकट के लिए अपना नंबर जल्दी लगाने वास्ते लोग रात को ही लाइन लगा रहे हैं। हालांकि यह लाइन रेलवे की ओर से नहीं लगाई जाती है। लोग अपनी सहूलियत के अनुसार आते हैं। लोग अलसुबह स्टेशन पर पहुंचकर प्रतीक्षालय में बैठ जाते हैं और सुबह दस बजे तत्काल टिकट बनवाते हैं।रात दो बजे से लाइन में लगेदशमेश कॉलोनी निवासी राजकुमार शाह ने बताया कि त्योहार के लिए वे अपने पैतृक घर भटनी जाना चाहते हैं। इसके लिए वे टिकट बनवाने के लिए कई बार आरक्षण केंद्र आए, लेकिन सीट तो दूर किसी दिन की वेटिंग तक नहीं मिली। ऐसे में वे तत्काल करवाने आए तो वह भी नहीं बनी। इसके बाद तत्काल टिकट के लिए रात दो बजे ही स्टेशन पर पहुंचकर लाइन में लगे हैं।
दीपावली के मौके पर तत्काल टिकट के लिए आरक्षण केंद्र पर आधी रात को लग रही भीड़




