नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के डी पार्क के पास आज सुबह को एक बैंक कर्मी की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक का एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बताया कि इंदिरापुरम गाजियाबाद के रहने वाले मंजीत मिश्रा एक बैंक में टेक्निकल पद पर कार्य करते थे। वह आज सुबह को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित अपने बैंक के डेटा ऑफिस में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह को वह लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। आसपास के लोगों में चर्चा है कि उनको गोली मारी गई है। उन्हें गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।




