नोएडा। मोस्ट वांटेड अपराधी तामराज उर्फ ताम्रध्वज उर्फ गोलू को सूरत क्राइम ब्रांच ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने रिमांड पर लेने की जानकारी होने से इनकार किया और छह राज्य में से किसी पुलिस की ओर से इस मामले में संपर्क करने से भी मना किया है। सूत्रों के मुताबिक, मूल रूप से छत्तीसगढ़ के राजनाथगांव जिले के डोंगरियांव थाना क्षेत्र के बड़भूम गांव का तामराज रहने वाला है।वह आसाराम और नारायण साईं का कट्टर अनुयायी है। वह नौ मामलों में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों में वांटेड था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी, जबकि हरियाणा पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। उस पर पानीपत सदर थाने में 2015 का मुकदमा दर्ज है।उधर, आरोपित तामराज गिरफ्तारी से बचने के लिए धर्म परिवर्तन कर रह रहा था और ईसाई बनकर अपना नाम स्टीफन बन रख लिया था। तमराज से पूछताछ के बाद आसाराम व नारायण साईं के आपराधिक नेटवर्क पर शिकंजा कसेगी। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पुलिस को आसाराम और नारायण साईं के सिंडिकेट के अन्य अपराधों और सीक्रेट फंडिंग की भी जानकारी मिल सकती है।




