हाई स्पीड बाइक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 23 फोन बरामद

Must read

नोएडा। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में हाई स्पीड बाइक से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर अन्य जिलों और राज्यों की पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए दोनों आरोपियों इरशाद उर्फ मिच्चू और जुलफाम को सेक्टर-123 इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की केटीएम ड्यूक बाइक और दूसरे के पास से बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर एन-250 बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक ये दोनों बाइक हाई स्पीड और बेहतर माइलेज वाली हैं, जिससे मोबाइल छीनने के बाद आरोपी तेजी से फरार हो जाते थे। पूछताछ में सामने आया है कि बदमाश सुनसान इलाकों में लोगों को डराने के लिए अपने पास तमंचा भी रखते थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि वे बाजारों, मॉल के बाहर और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाते थे। मौके का फायदा उठाकर मोबाइल छीनते और तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article